{"_id":"591b39d74f1c1bcf3bf23fd3","slug":"death-of-midwife-from-drinking-poisonous-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब पीने से अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब पीने से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 16 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से अधेड़ की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव सिवाई में सोमवार को क्षेत्र में बन रही जहरीली शराब पीने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पुलिस की मिली भगत से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। अभी तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सिवाई निवासी वीरेंद्र (40) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पूर्व में वह दो पुत्रियों की शादी अपने हिस्से का चार बीघा खेत गिरवी रखकर कर चुका था। तीसरी पुत्री भी शादी लायक हो गई थी। इसी चिंता में वह क्षेत्र में बनने वाली कच्ची शराब का आदी हो गया था। सोमवार रात को गांव में शादी समारोह आयोजन चल रहा था। वीरेंद्र भी उसमें सम्मिलित होने गया था वहां उसने कच्ची शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। परिवारीजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्राम प्रधान का कहना था कि क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से जहरीली शराब का कारोबार चल रहा है। अभी तक करीब 50 से अधिक लोग जान गवां चुके हैं। कई बार शराब बेचने वालों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया। मगर वह रास्ते से ही लेन देन करने के बाद छोड़ दिए जाते हैं। वीरेंद्र की भी क्षेत्र में बन रही जहरीली शराब पीने से मौत हुई है।
पहले भी हो चुकी है जहरीली शराब पीने से मौत
जिले में बडे़ पैमाने पर केमिकल से कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा बेखौफ संचालित होता है। कई लोग इस जहरीली शराब के पीने से जान गवा चुके हैं। वहीं पूर्व में पुलिस की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई भी की गई। मगर थाने-चौकियों से मिलने वाले संरक्षण के चलते इस कारोबार पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नसीरपुर और बोझी में अभी तकरीबन 10 से अधिक मौतें जहरीली शराब के सेवन से हुई हैं।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा में भी मौत के कई मामले सामने आए हैं।
वर्ष 2016 में एटा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के तार भी कुरावली थाना क्षेत्र से सप्लाई मिलावटी शराब विक्रेता से जुडे़ मिले थे। इसमें पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी को कुछ लीटर शराब के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया था।
थाना कोतवाली क्षेत्र में गिहार कालोनी में भी कई लोगों की कच्ची शराब के सेवन से मौत हुई है। थाना बिछवां, कुरावली, भोगांव, किशनी, करहल में भी मौत के कई मामले सामने आए हैं। मगर उक्त शिकायतों पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस महज खानापूर्ति करती है।
बीयर के ठेका पर महिलाओं पुरुषों ने की तोड़फोड़
नेशनल हाईवे से शराब की दुकानें हटवाए जाने के बाद आबकारी विभाग ने रजवाना रोड पर बियर की दुकान का आवंटन किया है। मंगलवार को ग्रामीणों लाठी डंडा लेकर ठेके पर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों को देख ठेका पर बैठा सेल्समैन ताला डालकर भाग निकला। ग्रामीणों ने ठेका पर लगे बैनर पोस्टर आदि फाड़कर फेंक दिए।
ग्रामीणों का कहना है ठेका के समीप ही विद्यालय संचालित हो रहा है। कुछ दूरी पर ही मंदिर हैं। मार्ग पर ठेका खुलने से माहौल खराब हो रहा है। ठेका आवंटित किए जाने के समय भी विरोध किया गया था। मगर आबकारी विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वह किसी भी कीमत पर वहां ठेका संचालित नहीं होने देंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
शराब उतारने का विरोध करने पर कूप में लगाई आग
थाना क्षेत्र के गांव छबीलेपुर में सोमवार को खेत में शराब उतारने की मना करने पर आरोपियों ने किसान के भूसे के कूप में आग लगा दी। गांव छबीलेपुर निवासी हरवीर के खेत में सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी आरोपी शराब उतार रहे थे। जब हरवीर ने शराब न उतारने की बात कही तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसके बाद खेत में लगे भूसे के कूप में आग लगा दी। पीड़ित ने तहरीर दी।
शहर में कई स्थानों पर चोरी छिपे शराब की बिक्री जोरों पर है। पूर्व में ठेका हटाए जाने के बाद भी नगला जुला मार्ग के समीप व तकिया में शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।
पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने हाइवे से शराब के ठेका को हटवाए। ठेकों के स्थानांतरण के बाद अभी भी शहर में उन्हीं स्थानों पर चोरी छिपे यह गोरखधंधा संचालित है। कोतवाली क्षेत्र के सराय में देशी शराब का ठेका हटाए जाने के बाद भी वहां ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। रात को वहां शराबियों का जमावड़ा लगता है। मगर पुलिस अभी तक अंजान बनी हुई है। बाईपास करहल जाने वाले मार्ग पर नगला जुला के समीप भी एक बंद शराब की दुकान के समीप शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। उक्त मार्ग नेशनल हाइवे में दर्ज है और यहां से पूर्व में संचालित ठेका को हटाया जा चुका है। बावजूद इसके वहां शराब की बिक्री होती है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में आगरा गेट चौकी के पीछे ही गैर प्रांत की शराब का कारोबार अभी भी जारी है।
चोरी छिपे शराब बेचे जाने के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।