फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead body of young man found near marriage home in Mainpuri Family members created ruckus by blocking highway

UP: मैरिज होम के पास मिला युवक का शव, परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा; लगा कई किमी लंबा जाम

Mon, 06 Nov 2023 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 05:59 PM IST
सार

मैनपुरी में एक मैरिज होम के पास युवक का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। इससे कई किमी लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
Dead body of young man found near marriage home in Mainpuri Family members created ruckus by blocking highway
UP: मैरिज होम के पास मिला युवक का शव, परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैरिज होम के पास एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने हत्या करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक नामजद सहित दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। इस बीच करीब दो घंटे हाईवे जाम होने से कई किमी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव चतुरीपुर की है। गांव निवासी सुमीरा देवी का पुत्र बॉबी यादव रविवार की शाम खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकला था। मां से कहा था कि वह होटल पर ही खाना खा लेगा। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि बॉबी का शव सरसई नावर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर यदि आप भी खाते हैं यह मछली... तो हो जाएं सावधान, कैंसर रोग को दे रहे दावत

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे तो बताया कि वह सड़क हादसे का शिकार हुआ है। इसी बात पर परिजन बिफर गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे के करीब ग्रामीण एकत्र हो गए और एनएच 92 पर शव को रखने के बाद अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। 

जाम की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाए लोगों को समझाया लेकिन वह बॉबी की हत्या करन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस होटल पर लगे सीसीटीवी देखे और कार्रवाई करे। कुछ ही देर में कुर्रा, एलाऊ आदि थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: मैनपुरी में पैसा वापस न करना पड़े इसलिए घोषित करा दिया मृत, पीड़ित बोला- जज साहब अभी जिंदा हूं

जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों की बीच झड़प भी हुई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि वह जांच कर मुकदमा दर्ज करेंगे। गेस्ट हाउस संचालक सूरज पाल सिंह निवासी खिदरपुर सहित दो के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दोपहर एक बजे करीब दो घंटे से जाम लगाए लोग शांत हुए जाम खोल दिया।

महिलाओं ने बाइक सवारों को खदेड़ा

युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण एनएच 92 पर करीब दो घंटा तक जाम लगाए रहे। इस दौरान मार्ग से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकालना शुरू किया। कार, ट्रक, बस और दो पहिया वाहन चालक भी जाम से निकलने के लिए छटपटाते नजर आए।

कुछ बाइक सवारों ने जाम से निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन एक ग्रामीण महिला ने उन्हें वापस खदेड़ दिया। इस दौरान आवागमन रोकने के लिए ईंट पत्थर भी फेंके गए। हांलाकि किसी को चोट नहीं लगी। जाम खुलने के बाद मार्ग की यातायात व्यवस्था सुचारू होने में करीब आधे घंटे का समय लग गया।

शव से कुछ दूर खड़ी थी एक क्षतिग्रस्त बाइक

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि जिस स्थान पर बॉबी का शव पड़ा हुआ है। उस से करीब दो मीटर की दूरी पर एक बाइक खड़ी हुई थी। बाइक की हेडलाइट क्षतिग्रस्त थी। स्थिति को देखने के बाद परिजन धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। रविवार की रात बॉबी के साथ वहां पर क्या हुआ। अब यह पुलिस की जांच के बाद सामने आ सकेगा।

जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया गया है। एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed