फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dakshin chhapattee mein phaila chikanapaaks, chhah bachche chapet mein

दक्षिण छपट्टी में फैला चिकनपाक्स, छह बच्चे चपेट में

Fri, 03 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 03 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
dakshin chhapattee mein phaila chikanapaaks, chhah bachche chapet mein
चिकनपाक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी में चिकनपॉक्स का प्रकोप हो गया है। शुक्रवार को इसकी चपेट में छह बच्चे आए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी में राजेश की आठ वर्षीय पुत्री सौम्या, हरिप्रसाद का पुत्र धर्मेंद्र, रजनी, कोमल सहित छह से अधिक बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। लोग उपचार के बजाए झाड़फूंक और टोटके में विश्वास कर रहे हैं। कोई मातारानी पर जल चढ़ा रहा है तो सरसों का तेल चढ़ाकर बच्चों के शरीर में लगा रहा है। ग्रामीणों का ये भी कहना है स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है लेकिन अभी तक कोई टीम नहीं आई।
विज्ञापन


चिकनपाक्स की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा कुछ है तो शनिवार को चिकित्सकों की टीम भेजकर बीमारी की जांच कराई जाएगी।
- डा. रामकिशन, सीएमओ   


चिकनपॉक्स के लक्षण
- शरीर पर खुजली के साथ लाल दाने और फोड़े फुंसी हो जाना।
- दानों में तरल पदार्थ के साथ फफोले हो जाते हैं।
- मुंह के अंदर, सिर पर, आंखों के पास दाने पड़ जाते हैं।
- बुखार, थकान, कमजोरी आदि आना।
- मांसपेशियों में दर्द होना
- सर्दी जुकाम, नाक बहना, हल्की खांसी होना।
- संक्रमण फेफड़ों में फैलने पर खांसी होना।

दूर करने के उपाय
- बुखार या बदन दर्द होने पर डाक्टर की सलाह से पैरासीटामोल लें।
- एंटीबायटिक दवाओं को प्रयोग चिकित्सक की सलाह पर करें।
- बच्चों के नाखून बड़े न होने दें
- साफ-सफाई रखें।
- खुजली होने पर नाखून का इस्तेमाल न करें
- नहाने के पानी में हल्का बेकिंग सोडा डालें।
- बच्चों का कमरा ठंडा रखें।
- बच्चों के हाथों में दस्ताने पहना दें।
- नीम की पत्तियों को नहाने के पानी में डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed