{"_id":"23feba7c000400dc3c2858a04e0cca57","slug":"cultural-program-in-mainpuri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलेंट शो जोश में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलेंट शो जोश में बच्चों ने मचाया धमाल
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआरएल एकेडमी में लिटिल एंजिल्स द्वारा टेलेंट शो जोश 2015 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने धमाल मचाया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर सतीश चंद्र गुप्ता एवं संस्थापक सदस्य डाक्टर ऊषा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
बच्चों ने मुझे माफ करना ओम साईं राम, बजरंगी भाईजान के सैल्फी ले ले रे तथा क्वीन फिल्म के लंदन ठुमक दा गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने फैशन शो में कैट वाक कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने फैशन शो में फैशन का यह है जलवा गाने पर प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आज की समय की जरूरत हैं। कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा में निखार आता है। मंच पर प्रस्तुतियां देने से बच्चों में झिझक समाप्त होती है। उनमें आत्म विश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में विकास, शिवानी, वैशाली, भावना राठौर, तरन्नुम, सोनी, अनामिका, मीनाक्षी आदि मौजूद थे।