फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Crores rupees fraud in name of army recruitment gang leader arrested along with his wife

सेना भर्ती के नाम पर ठगी: देशभर में युवाओं से करोड़ों हड़पे, पत्नी को भी नहीं छोड़ा; चाैंका देगे ये कारनामे

Wed, 04 Jun 2025 06:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

ठग भारतीय प्रोटेक्शन पुलिस फोर्स के नाम से अवैध रूप से भर्ती प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा था। तेलंगाना के पिता-पुत्रों ने इसके खिलाफ नौकरी के नाम पर 3-5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Crores rupees fraud in name of army recruitment gang leader arrested along with his wife
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र की आड़ में देशभर के युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अरविंद पांडेय और उसकी पत्नी सुमित्रा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सुमित्रा के साथ अरविंद ने मंदिर में शादी रचाई थी। उसकी पहली पत्नी फरीदाबाद में दो बच्चों के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार, देशभर के अनगिनत युवाओं से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। पुलिस करीब 60 पीड़ितों तक पहुंच सकी है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अरविंद पांडेय, जो कि मूलरूप से राजपुर, कुर्रा का रहने वाला है। शहर के गाड़ीवान मोहल्ला और फरीदाबाद, हरियाणा में भी आवास है। अरविंद अपनी कथित पत्नी सुमित्रा के साथ मिलकर किशनी में भारतीय प्रोटेक्शन पुलिस फोर्स के नाम से अवैध रूप से भर्ती प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा था। तेलंगाना के पिता-पुत्रों ने इसके खिलाफ नौकरी के नाम पर 3-5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगने की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच कर पुख्ता सबूत एकत्रित करते हुए अरविंद और सुमित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


महंगे शौक और बड़े सपनों ने अरविंद को बनाया अपराधी
अरविंद पांडेय ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। इंस्पेक्टर ललित भाटी के अनुसार अरविंद ने बताया कि वह हाईस्कूल तक भी नहीं पढ़ा। 2011 में उसने शिकोहाबाद के रहने वाले एक पीएसी कर्मी की बेटी निधि यादव से शादी की थी। उससे दो बच्चे भी हैं। निधि को फरीदाबाद के सेक्टर-91, सूर्य विहार, शिव मंदिर वाली गली में बनाए आवास में रखता है। 2014 में उसने मोबाइल की दुकान मैनपुरी में खोली। दुकान पर जो भी लोग सिम खरीदने के लिए आते थे, उनसे दस्तावेज लेता था। कईयों को जाली तरीके से भी सिम बेचता था, जिन लोगों से दस्तावेज लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उनके नाम पर बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन करा लिया था। इस मामले में शहर कोतवाली में भी केस भी दर्ज है। इसके बाद दुकान को बंद कर दिया। फिर फर्जी तरीके से हिंदुस्तान दंत मंजन के नाम से कंपनी खोली, उसे कुछ दिन चलाने के बाद बंद कर दिया। 2019 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी कराने के नाम पर देशभर की कई लड़कियों से पैसों की ठगी की। इसके बाद एक राजनीतिक दल भी बनाया। इसमें भी लोगों को जोड़ने के नाम पर पैसे ऐंठने लगा। इसके बाद नेशनल एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो के नाम से संस्था संचालित की। इसका भय दिखाकर लोगों को धमकाने और ठगने लगा।

2023 में घिरोर बाईपास पर खोला भर्ती प्रशिक्षण केंद्र
अरविंद पांडेय ने 2023 में घिरोर बाईपास पर भी एक प्रशिक्षण केंद्र खोला था। इस केंद्र को कुछ दिन संचालित किया। मगर, यहां पानी भर गया। इसके चलते उसे नुकसान हुआ और केंद्र को बंद कर दिया।

सुमित्रा को पहले ठगा फिर दूसरी पत्नी बनाया
पुलिस पूछताछ में अरविंद और सुमित्रा के संबंधों का भी खुलासा हुआ। सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि 2023 में वह घिरोर सेंटर पर सेना भर्ती की तैयारी के लिए अरविंद के सेंटर से जुड़ी थी। वहां उसने तैयारी की। मगर, नौकरी नहीं लगी। इसका अरविंद से विरोध किया और उसकी ठगी का खुलासा किया। इसके बाद अरविंद ने उसे अपने केंद्र में ही नौकरी दे दी। दोनों की बाद में नजदीकी बढ़ी और मंदिर में प्रेम विवाह भी कर लिया। सुमित्रा की उम्र 21 साल और अरविंद की उम्र 40 वर्ष से अधिक है।

 

आगरा में तैयार कराया था आर्मी कैप्टन का फर्जी आईकार्ड
सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि अरविंद ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उसने आगरा के संजय प्लेज स्थित प्रतीक टाॅवर में शॉप नंबर 502 में कार्यालय खोला। यहां सुमित नाम के एक वीडियो एडिटर को नौकरी पर रखा। सुमित ने ही आर्मी कैप्टन का फर्जी आईकार्ड अरविंद के लिए तैयार किया। अरविंद के अनुसार यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो अपलोड किए जाते थे, उनकी एडिटिंग का काम सुमित का था।

2024 में किशनी चौराहे पर 12 बीघा जमीन में खोला सेंटर
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 2024 में किशनी चौराहे पर अरविंद पांडेय ने 12 बीघा जमीन एग्रीमेंट पर कस्बा किशनी के ही रहने वाले अनिल यादव और उनके भाई अरुण यादव से एक लाख रुपये किराए पर ली थी। इस किराए की जमीन पर यह सेंटर खोला। सेंटर खोलने के समय अरविंद पांडेय ने कुछ युवकों के साथ किशनी चौराहे पर बिजली कनेक्शन के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था।

अरविंद के बैंक खातों में पैसा नहीं
अरविंद के बैंक खातों को भी पुलिस ने खंगाला है। उसके खातों में ज्यादा रकम नहीं पाई गई है। पुलिस के सामने दिल्ली की एक सीए फर्म के सीए का नाम सामने आया है, जो कि नोएडा में रहता है, वह ही अरविंद के पैसों का हिसाब रखता है। पुलिस ने अरविंद से ठगी के रकम के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ समय पहले वह गाड़ी से तेलंगाना गया था। वहां उसका एक्सीडेंट हुआ था। उसके निपटारे में 30 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे।

 

परिवार नहीं रखता अरविंद से नाता
पुलिस को अरविंद ने बताया है कि उसके परिवार में चार बहन, एक भाई और वह खुद है। इसके अलावा माता-पिता, पत्नी निधि व दो बच्चे हैं। माता-पिता, भाई और बहन ने उससे नाता तोड़ रखा है।

प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को दाखिले पर देता था कमीशन
अरविंद पांडेय का काम युवाओं को सिर्फ यूट्यूब पर ही झांसे में लेकर ठगने का नहीं था। बल्कि वह केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के जरिए भी अन्य युवाओं से जुड़ता था। उनके जरिए युवाओं को बुलाता था। सेंटर विजिट की फीस 2150 रुपये तय कर रखी थी। अगर, कोई व्यक्ति प्रशिक्षण लेने के लिए हामी भरता तो वह उनसे प्राप्त होने वाली फीस बतौर धनराशि में से संबंधित युवाओं को लाने वाले प्रशिक्षुओं को भी कमीशन देता था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। निधि यादव से फरीदाबाद जाकर भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा सुमित को भी तलाश जाएगा। गिरोह में कई और लोगों के भी जुड़े होने के सुराग पुलिस को मिले हैं, उन तक भी पुलिस पहुंच बनाने में लगी है।

पूर्व सैनिकों को किया था सम्मानित
अरविंद पांडेय की करतूत पर किसी को शक न हो और सेना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके, इसके लिए वह पूर्व सैनिकों के संपर्क में भी रहता था। किशनी में ही पिछले दिनों उसने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें-UP: यमुना में डूबकर 6 किशोरियों की माैत, जानें क्यों खुद को कोस रही वर्षा; रोंगटे खड़े कर देने वाली आंखों देखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed