फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Crooks arrested in bank robberies

बैंक डकैतियों में शामिल बदमाश दबोचा

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Crooks arrested in bank robberies
बैंक डकैतियों में शामिल बदमाश दबोचा - फोटो : अमर उजाला
केनरा बैंक की दो शाखाओं में डकैती की वारदात में शामिल एक बदमाश को एटा पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया बदमाश मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है और वारदात में शामिल अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस की उनकी तलाश में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी में चार अप्रैल और एटा में तीस मई को केनरा बैंक की शाखाओं में बैंक डकैती की वारदात हुई थी। इन दोनों वारदात में शामिल एक बदमाश को एटा की स्वाट टीम ने दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश का नाम रिंकू उर्फ योगेश जाट निवासी फाजिलगंज थाना बिलारी, मुरादाबाद बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने की सूचना मिलने पर मैनपुरी पुलिस भी एटा पहुंची और उससे पूछताछ की। उसने घटना में शामिल अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में दबिशें दे रही हैं। पुलिस को उसने यह भी बताया है कि वारदात के दौरान लूटी गई रकम में उसे पूरा हिस्सा नहीं मिला था, कुछ हजार रुपये उसे दिए गए थे। हालांकि पुलिस ने अभी पूरी वारदात का खुलासा नहीं किया है।  एसएसपी अजय शंकर राय का कहना है कि वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द ही बैंक डकैती का खुलासा होगा।
विज्ञापन

बता दें, चार अप्रैल को मैनपुरी में केनरा बैंक की शाखा में छह बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 19.88 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने एक ने अपना मुंह ढका हुआ था, अन्य के खुले थे। माना जा रहा है कि जिस बदमाश ने मुंह ढका हुआ था, वह स्थानीय था। एटा में जीटीरोड पर स्थित केनरा बैंक की शाखा में तीस मई को वारदात हुई थी। पांच बदमाश बैंक से करीब तीस लाख रुपये और पौने दो किलोग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह लगा सुराग  
 बैंक डकैती की दोनों वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं और इनकी मानीटरिंग एएसपी एटा कर रहे हैं। पुलिस मैनपुरी, एटा और इटावा में खाक छानती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। करीब आठ दिन पहले पुलिस को जैथरा थाना क्षेत्र के एक बदमाश के बारे में पुलिस को सुराग मिला और पता चला कि उसका लिंक बैंक डकैती से है। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन गुजरात में मिली। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर ले  लिया। मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर पुलिस पकड़े गए बदमाश तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया।

पहचान करने के लिए कोई तैयार नहीं
 केनरा बैंक में हुई डकैती के मामले में बैंक के स्टाफ का रवैया शुरू से ही असहयोगात्मक रहा है। योगश को एटा पुलिस ने गिरफ्तार कर बैंक में संपर्क साधा तो पता चला कि वारदात के समय मौजूद रहा अधिकांश स्टाफ यहां से अपना तबादला करा कर जा चुका हैं। जो मौजूद हैं वह भी बदमाश की शिनाख्त करने में सहयोग नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed