फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two killed in road accidents, including farmers

सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, including farmers
मैनपुरी/कुरावली। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम जरामई निवासी रोहित (22) पुत्र बालकराम मंगलवार की रात सात बजे साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे। जब साइकिल थाना दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम गरगई के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवारीजन गंभीर हालत में रोहित को जिला अस्पताल ले गए। वहां आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम लखौरा खुर्द निवासी किसान महेंद्र सिंह (60) खेतों मेें हुई फसल का नुकसान देखने के लिए गए थे। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित ग्राम हटऊ व लखौरा के बीच पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने महेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही महेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र किशनचंद्र ने थाना में दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed