फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर थाना भोगांव क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव विच्छेदन गृह पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज निवासी सुशील कुमार (24) पुत्र राजकिशोर मोहल्ले के ही अपने मित्र दीपक (25) पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता के साथ बाइक से नीमकरोरी मंदिर पर गए थे। मंगलवार को सुबह 7:30 बजे के लगभग जब दोनों थाना भोगांव क्षेत्र में मोटा-भोगांव मार्ग पर ग्राम जसराजपुर के समीप पहुंचे तभी जसराजपुर पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजन सुशील को जिला अस्पताल लाए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय शिकोहाबाद के समीप सुशील की मौत हो गई। दोनों की मौत की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया। परिवारीजन और रिश्तेदार परिचितों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। वहां रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं दूसरी घटना में थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम मौजेपुर निवासी संजीव (20) पुत्र होतीलाल सोमवार की शाम बाइक से भोगांव से गांव वापस जा रहे थे। जब वह ग्राम पडुआ के समीप पहुंचे तभी अज्ञात टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। संजीव को गंभीर हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। सैफई में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed