{"_id":"5a80bed70a056410674a508301b415cf","slug":"the-young-man-s-death-the-villagers-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल(मैनपुरी)। थाना करहल क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया दिया। दो घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कठफोरी के पास ट्रक को पकड़ लिया।
थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम नगला रामलाल निवासी अतुल कुमार उर्फ रामू (28) पुत्र सियाराम ग्राम नगला मोती निवासी लाखन सिंह (60) के साथ सिरसागंज गए थे। मंगलवार की सुबह आठ बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। जब बाइक करहल-सिरसागंज मार्ग पर ग्राम कैलाशपुर के समीप पहुंची तभी करहल की ओर से जा रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में लाखन सिंह को ग्रामीण सैफई अस्पताल ले गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना करहल और थाना बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती हैं। गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। वहीं ग्रामीणों ने पीछा कर थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम कठफोरी के समीप पकड़ लिया। करहल पुलिस ट्रक को थाने ले आई। पुलिस ट्रक के चालक से भी पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
कैसे होगा बच्चों का पालन पोषण
मैनपुरी। शव विच्छेदन गृह पर रामू की पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था। रामू खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रामू के छह वर्षीय पुत्र अमित और तीन वर्षीय पुत्र छोटू है। सीमा का कहना था कि बिना रामू के बच्चों का पालन पोषण कैसे हो सकेगा।