फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the three youths returned, their fellow inmates awaited the one who had fled.

Gorakhpur News: तीन युवक लौटे तो अब भागे साथी की राह देख रहे संवासी

Thu, 03 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
When the three youths returned, their fellow inmates awaited the one who had fled.
गोरखपुर। जिंदगी की राह में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका न अपना घर होता है और न कोई ऐसा अपना, जो दरवाजे पर खड़ा होकर उनका इंतजार करे। राजघाट का राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र ऐसे ही लोगों के सहारे की जगह है। यहां रहने वाले संवासियों के बीच समय के साथ एक ऐसा रिश्ता बन जाता है, जिसमें साथ रहना ही अपनापन बन जाता है।
विज्ञापन

सोमवार रात चार संवासियों के भाग जाने के बाद अब तीन के लौट आने से राहत तो मिली है लेकिन आजम के नहीं मिलने की चिंता अभी बाकी है। वे उसकी राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

रवि, बबलू, सोमारू और आजम लंबे समय से एक ही परिसर में रह रहे थे। एक-दूसरे के साथ उठना-बैठना और रोजमर्रा की जिंदगी साझा करना उनके लिए सामान्य बात थी। उनके जीवन में परिवार और घर की जगह आश्रय गृह ने ले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में चारों का एक साथ चले जाना केवल संस्था से चार लोगों के बाहर होने की घटना नहीं थी, बल्कि पीछे रह गए लोगों के लिए अचानक बने खालीपन जैसा भी था। तीन संवासियों के मिलने के बाद आश्रय गृह में राहत जरूर लौटी है। रवि, बबलू और सोमारू सुरक्षित हैं लेकिन आजम के बारे में जानकारी नहीं मिलने से चिंता बनी हुई है। इन संवासियों की जिंदगी सामान्य परिवारों से अलग जरूर है लेकिन भावनाएं किसी से कम नहीं। किसी साथी का अचानक सामने न होना, उसकी आवाज न सुनाई देना या उसके बारे में जानकारी न मिलना उनके बीच बेचैनी पैदा करता है। यही वजह है कि आजम की तलाश सिर्फ पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी उम्मीद का सवाल है, जिनके साथ उसने यहां अपना समय बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed