फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a young woman, missing for two days, was found hanging from a tree in the forest

Lucknow News: दो दिन से लापता युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman, missing for two days, was found hanging from a tree in the forest
नीलम की फाइल फोटो।
लखनऊ। गुडंबा के फूलबाग निवासी नीलम (22) का शव बुधवार दोपहर जानकीपुरम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), सीतापुर रोड परिसर से लगे जंगल में पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। नीलम 31 अगस्त की दोपहर से लापता थीं। उनकी बहन किरन ने नीलम की मालकिन पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार दोपहर साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले दीन मोहम्मद ने पेड़ से युवती का शव लटका देखा। उन्होंने आईईटी के गार्ड को सूचना दी। गार्ड से जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक बंद मोबाइल फोन मिला। सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाने पर पुलिस ने नीलम के बहनोई राम सिंह से संपर्क किया। राम सिंह और उनकी पत्नी किरन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान नीलम के रूप में की। नीलम मूलरूप से सीतापुर के रामपुर कला की रहने वाली थीं।
विज्ञापन

चार माह से अधिकारी के घर कर रही थी काम
किरन के मुताबिक, नीलम चार माह से परिवहन विभाग में तैनात एक अधिकारी के घर रहकर उनके पिता की देखरेख करती थी। 31 अगस्त की दोपहर वह सब्जी खरीदने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक न लाैटने पर अधिकारी की पत्नी ने नीलम को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने किरन को फोन कर बताया कि नीलम दोपहर करीब ढाई बजे से लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुडंबा पुलिस से की थी शिकायत दर्ज नहीं की थी गुमशुदगी
नीलम के लापता होने के बाद उनकी मालकिन, किरन के साथ गुडंबा थाने गई थीं पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से नीलम की लोकेशन निकाली और आईईटी स्थित जंगल तक पहुंची लेकिन नीलम का पता नहीं चल सका था। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने किरन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। डीसीपी का कहना है कि समय से गुमशुदगी दर्ज न करने के आरोप की जांच की जाएगी।

सीसीटीवी में अकेले जाती दिखीं नीलम
इंस्पेक्टर ने बताया कि अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नीलम 31 अगस्त की दोपहर अकेले सामान्य तरीके से बाहर जाती दिखीं। मालकिन पर लगाए गए हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि नीलम ने तनाव या किसी दबाव के चलते आत्महत्या की है। मामले की जांच जारी है।

नीलम की फाइल फोटो।

नीलम की फाइल फोटो।

नीलम की फाइल फोटो।

नीलम की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed