फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The young man 's death in a road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The young man 's death in a road accident
शनिवार की शाम क्षेत्र के ग्राम मरिहार निवासी रोहित कुमार 18 पुत्र सुरेश कुमार गांव के ही विजय सिंह के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने के लिए गया था। ट्रैक्टर गांव का ही रामौतार चला रहा था। खेत की जुताई होने के बाद शाम करीब छह बजे जब रामौतार ट्रैक्टर को लेकर गांव के लिए चला तो समान गांव के समीप सड़क ऊंची होने के कारण ट्रैक्टर उस पर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठा रोहित नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक रामौतार भी दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल लोगों ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार रामौतार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। रोहित की मौत से घर मेें कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मारपीट कर घायल किया
थाना क्षेत्र के फर्दपुर निवासी वदन सिंह ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि वह अपने खेत से मूंग की फसल तोड़ रहा था। तभी गांव से रामसेवक, रामपाल, रामकिशोर, दिलीप कुमार ने गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में दस घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड स्थित सीओ कार्यालय के सामने टाटा मैजिक की सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। छिबरामऊ से हाथरस जा रहा कैंटर एटा से बेवर की ओर जा रही टाटा मैजिक से टकरा गया। जिससे मैजिक में सवार चंद्र प्रकाश निवासी नगला उम्मेदपुर, एटा, थान सिंह निवासी ग्राम मधपुरा, थाना मलावन, एटा, रामवीर निवासी ग्राम विशुनपुरा, राजेश मोहल्ला कुंवरपुर कुरावली, शीला देवी पत्नी रामौतार निवासी भारमई बिछवां, कामिनी, अंकित निवासी निवासी भारमई, बिछवां गंभीर रूप से घायल हो गए। टाटा मैजिक और केंटर के चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। कन्नौज के कस्बा सौरिख निवासी सुखेंद्र सिंह पत्नी सरला के साथ बाइक से नगला पीते जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर जलमार्ग के समीप पहुंचे, वैसे ही बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। जनपद एटा के थाना जसरथपुर के ढकपुरा निवासी दुर्वीन बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। जब वह काली नदी बड़ेश्वर घाट पुल पर पहुंचे। तभी तेज गति से बाइक फिसल गई। इससे दुर्वीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed