{"_id":"7be5eee0fec6965bdf436c8c39d3da54","slug":"the-two-were-arrested-including-two-thousand-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार का इनामी सहित दो किए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई हजार का इनामी सहित दो किए गिरफ्तार
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। मतदान के दौरान फायरिंग और पथराव के मामले में थाना घिरोर और बरनाहल में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घिरोर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार में लिया। इनसे पूछताछ में पता लगा कि एक आरोपी आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में ढाई हजार रुपये का इनामी है। पुलिस ने दो अज्ञात और 40 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं बरनाहल में पथराव और पुलिस पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
घिरोर क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में मतदान के दौरान फायरिंग और उपद्रव की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ाया तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। मौके से पुलिस ने गांव के राजेंद्र सिंह और हरवीर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गांव के नीरज यादव की मां सतलेश ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। उनके समर्थक नीरज ने राजेंद्र और 40 साथियों के साथ मतदान केंद्र पर उपद्रव मचाया। पुलिस पर फायरिंग की। सरकारी कार्य में बाधा डाली।
पुलिस ने थाने लाकर जब पूछताछ की तो पता लगा कि राजेंद्र ने वर्ष 2013 में आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में हत्या की थी। हत्या के मामले में उस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस पूछताछ में दूसरे ने अपना नाम हरवीर बताया। वहीं नीरज मौके से भाग गया।
विज्ञापन
बरनाहल में मतदान के दौरान पथराव और उपद्रव के मामले में कलस्टर मोबाइल के प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नौ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।