{"_id":"a006372236217051ce1b6d99105c6995","slug":"the-truck-struck-the-bicycle-rider-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को चपेट में लिया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को चपेट में लिया, मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। लोगों ने पीछा किया तो थोड़ी दूरी पर चालक ट्रक छोड़कर चला गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
ग्राम नगला निन्ह निवासी सुनहरी लाल शाक्य (35) शुक्रवार को किसी काम से थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम चापरी गए थे। शाम करीब चार बजे वह साइकिल से लौट कर गांव जा रहे थे। जब साइकिल थाना बरनाहल क्षेत्र में ग्राम अटा के समीप पहुंची तभी घिरोर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से सुनहरी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। चालक और हेल्पर शहीदाबाद के समीप सेंगर नदी पुल के किनारे ट्रक छोड़कर भाग गए। जानकारी पर थाना बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत सुनहरी लाल के शव को पीएम के लिए भेजा। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।