{"_id":"5862a96c4f1c1b8840eecc35","slug":"the-police-firing-on-hold-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
शराब पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह गांव नगला बलू में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने फायरिंग कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां कच्ची शराब और यूरिया भी बरामद हुआ। पकडे़ गए दोनों शराब कारोबारियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेजा है।
मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव पुलिस बल के साथ गांव नगला बलू में यूरिया मिश्रित शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही गांव स्थित कौशलेंद्र के ट्यूबवेल पर बैठे दो लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायर होता देख पुलिसकर्मी इधर उधर छिपकर गए आसपास घेराबंदी करने के बाद पुलिस कर्मियों ने कौशलेंद्र पुत्र राजाराम निवासी इमायदपुर को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पंची पुत्र जगपाल सिंह निवासी सिमरई को भी पुलिस ने भागते समय दबोच लिया। पूछताछ में शराब कारोबारियों ने बताया कि 20 लीटर कच्ची शराब मेें करीब आधा किलो यूरिया मिलाकर उसे बेंचते हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहां से दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।