फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The operator contract life by consuming poison

संविदा परिचालक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The operator contract life by consuming poison
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में 27 जनवरी को जहर खाकर जान देने वाले संविदा परिचालक के भाई ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि गाजियाबाद डिपो के दो टीआई ने उसके भाई की बस में आठ यात्री बिना टिकट होने बताए। इसके बाद दोनों टीआई ने 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। परेशान होकर उनके भाई ने जहर खाकर जान दे दी। भाई ने दोनों टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर निवासी सुरजीत सिंह ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि उनका भाई सुशील कुमार गाजियाबाद डिपो में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत था। 25 जनवरी को सुशील मैनपुरी से रोडवेज बस से गाजियाबाद जा रहा था। बुलंदशहर के समीप भूड़ चौराहा पर साहिबाबाद डिपो में तैनात दो टीआई ने बस रोक कर चेकिंग की। दोनों ने कहा कि वह आठ यात्रियों को बिना टिकट ले जा रहा है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में कहा कि जब सुशील ने बिना टिकट यात्री होने से मना किया तो दोनों टीआई ने नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। कहा कि नौकरी बचाने के लिए 50 हजार रुपये उन्हें दो। सुशील ने गरीब बताकर इतने रुपये न देने की बात कही। दोनों ने काफी बेइज्जत किया। सुशील ने घर लौटकर यह बात उन्हें बताई। कहा कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता। उन्होंने काफी समझाया। मौका पाकर 27 जनवरी को सुशील ने जहर खा लिया। वह लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान सुशील की मौत हो गई। सुरजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed