फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   reason of death is not cleared yet

युवक की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Mon, 26 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 26 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
reason of death is not cleared yet
कस्बा आलीपुर खेड़ा में खेत में पानी लगाने रविवार को गए युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण जानने के लिए बिसरा और जिस स्थान पर कट था वहां की त्वचा प्रिजर्व की है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम आलीपुर खेड़ा निवासी सिराजुद्दीन (35) पुत्र बच्चू खां रविवार की सुबह खेत में पानी लगाने गए थे। शाम तक सिराजुद्दीन जब वापस नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने तलाश की। परिवारीजनों को शव खेत पर पड़ा मिला। सिराजुद्दीन के दांए पैर में एक कट का निशान था।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले सर्पदंश से मौत का कारण माना। बाद में हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। सोमवार को पुलिस ने आलीपुर खेड़ा पहुंचकर सिराजुद्दीन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed