फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   no electric supply on domestic connection

दुकानों पर नहीं जलेगी घरेलू कनेक्शन से लाइट

Mon, 26 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 26 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
no electric supply on domestic connection
नगर क्षेत्र की अधिकतर कालोनियों के घरों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। लेकिन दुकान संचालकों ने बिजली का व्यवसायिक कनेक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन


इससे विद्युत विभाग को लाखों रुपये का घाटा झेलना पड़ रहा है। लगातार घाटा झेल रहे विभाग ने ऐसी कालोनी व मकानों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। जहां पर भी व्यवसायिक गतिविधि संचालित होगी, वहां पर अलग से व्यवसायिक कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में अधिकांश कालोनियों में लोगों ने अपने घरों के बाहरी हिस्से में दुकानें बनवा लीं। कुछ ने इन दुकानों को किराए पर उठा दिया तो कुछ ने स्वयं उपयोग करना शुरू कर दिया। जबकि नियमानुसार अलग से व्यवसायिक कनेक्शन कराना होता है। अब ऐसे प्रतिष्ठिानों को कामर्शियल कनेक्शन लेने होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कालोनियों में हैं दुकानें
आवास विकास, वंशीगौहरा, हरदिर्शन नगर, मोहल्ला अग्रवाल, देवपुरा सहित कई कालोनियों में ऐसी  दुकानें हैं। इनमें से कई के पास व्यवसायिक कनेक्शन नहंी हैं।



ऐसी दुकानों की सूची अवर अभियंताओं के माध्यम से तैयार कराई जा रही है। साथ ही ऐसे लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह में स्वेच्छा से व्यवसायिक कनेक्शन प्राप्त कर लें। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
एके पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed