फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Murder of women strangled in Kirthua

किरथुआ में महिला की गला दबाकर हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Murder of women strangled in Kirthua
करहल। गांव किरथुआ मेें मंगलवार की शाम शौच के लिए गई एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत में मिला। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम किरथुआ निवासी देवेंद्र कुमार की पत्नी मीरा देवी (38) मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे घर से खेतों में शौच के लिए गई थीं। जब रात के नौ बजे तक वापस घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश की। मीरा का कोई पता नहीं लगा। परिवारवालों ने उसके गायब होने की सूचना थाने में दी। बुधवार को सुबह सात बजे के करीब मीरा की लाश गांव के बाहर राकेश दुबे के खेत में पड़ी मिली। उसके गले में रंगीन स्टॉल का फंदा कसा हुआ था। गले पर दबाने के निशान थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पति देवेंद्र कुमार के अनुसार उसकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी। उसकी पत्नी की हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों द्वारा महिला की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में अभी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मीरा का शव पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed