{"_id":"575d9e554f1c1b383e11b8c4","slug":"millions-of-homes-across-the-two-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से लाखों का माल किया पार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की बाइक का सायरन सुनकर चोर भाग निकले। चोरों के चेहरे पड़ोस के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
शनिवार रात मोहल्ला सोतियाना निवासी पंकज राठौर शनिवार शाम को ससुराल कायमगंज गए थे। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने घर के ताले चटका दिए और घर में रखी करीब 45 हजार की नकदी और 1:50 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। नजदीक ही विमल गोस्वामी के घर से चोरों ने करीब चार लाख के आभूषण और 49 हजार की नकदी चोरी कर ली। विमल शनिवार सुबह बच्चे को दवा दिलाने आगरा गए थे। दोनों मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शायद चोर किसी और घर को निशाना बनाते उससे पहले ही गश्त कर रहे दो सिपाही गली में पहुंच गए। बाइक में लगे सायरन को सुनकर चोर घर से निकलकर भाग गए। इस दौरान पड़ोस के ही एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। सभी चोर 20 से 25 वर्ष की आयु के थे।
वहीं कोतवाली के एसएसआई का कहना है कि पुलिस के गश्ती वाहन पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही चोर भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।