फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Millions of alcohol-containing DCM fired

लाखों की शराब से भरी डीसीएम पलटी

Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Millions of alcohol-containing DCM fired
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगांव रोड पर रविवार सुबह एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें रखी हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने जब ये नजारा देखा तो शराब को उठाने दौड़ पडे़। जिसके जितना भी हाथ लगा वो लेकर भाग गया। डीसीएम चालक और परिचालक भीड़ जुटता देख मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने शराब को डीसीएम समेत जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह भोगांव की ओर से आ रही डीसीएम एक पुराने पोस्टमार्टम हाउस के समीप पलट गई। डीसीएम में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की शराब भरी हुई थी। देखते ही देखते डीसीएम के पास लोगों की भीड़ जुट गई। शराब को सड़क पर बिखरा देख चालक और परिचालक भाग गए। कई लोगों ने सड़क पर फैली शराब की बोतलों को भरना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आबकारी विभाग के अधिकारी योगेश कुमार और कौशल कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्हें देखकर शराब की बोतल ले जा रहे लोग भाग गए। अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वह डीसीएम का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान डीसीएम असंतुलित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि शराब जिले में तस्करी कर लाई जा रही थी। इसे जब्त कर लिया गया है। डीसीएम में लदी 510 शराब की पेटियों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। आबकारी टीम ने जब्त शराब की गिनती कराने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed