{"_id":"585eb9844f1c1b0f15e3a1f4","slug":"married-deaths-in-mother-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Married deaths in mother's home
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर में मायके आई विवाहिता को गंभीर हालत में शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने जहर खाया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बाद में परिवारीजन शव को गांव ले गए।
गांव मोहनपुर निवासी मधु (20) की शादी करीब आठ माह पूर्व एटा के गांव खैरापुर निवासी सोनू के साथ हुई थी। 10 दिन पहले मधु मायके मोहनपुर आई हुई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसने घर में रखा जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने के बाद परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के आने से पूर्व परिवारीजन बगैर कार्रवाई के शव को लेकर चले गए। महिला ने जहर क्यों खाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।