फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   karodon kee jameen ke vivaad mein huee aneesha kee hatya

करोड़ों की जमीन के विवाद में हुई अनीशा की हत्या

Tue, 18 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 18 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
karodon kee jameen ke vivaad mein huee aneesha kee hatya
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार रात को आगरा गेट चौकी में महिला की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। बताते हैं महिला ने वसीम के पिता से 20 साल पहले जमीन खरीदी थी अब उसकी कीमत करोड़ों रुपये है उसके विवाद में ही अनीशा की हत्या की। इसके लिए कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


विदित है कि सोमवार रात को आगरा गेट चौकी के सामने रहने वाली अनीशा की जमीन के विवाद में आरोपी वसीम उर्फ कुन्नू निवासी लाल इमली फाटक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में वहां जुटी भीड़ ने आरोपी, बहन शमा और मां कनीज फातिमा को मौके पर ही पकड़ लिया था। पूछताछ में पता चला कि जिस भूमि के लिए महिला की हत्या की गई वह कई वर्ष पूर्व उसका बैनामा वसीम के पिता से करा चुकी थी। उसकी कीमत करोड़ों में हो गई है मगर वसीम आए दिन उसे वहां से निकल जाने की धमकी देता था।
विज्ञापन

सोमवार को भी वह परिवारीजनों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज की थी। परिवारीजनों व रिश्तेदारों की मानें तो आरोपी वसीम कुछ भी नहीं करता। पिता मरहूम शकील उर्फ चुन्नन मियां ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी कनीज फातिमा से वसीम, कुन्नू और नदीम उर्फ शेरा हैं। दूसरी पत्नी मुन्नी बेगम अपने दो बच्चों के साथ आगरा रोड पर अलग रहती है। वहीं आरोपी वसीम पर मारपीट, तोड़फोड़ आदि के मामले भी दर्ज हैं। जिस जमीन के विवाद में हत्या हुई है उसकी कीमत करोड़ों रुपये है। करीब 20 वर्ष पूर्व अनीशा ने जमीन के कुछ हिस्से का बैनामा शकील से करा लिया था। वहीं पर वह परिवारीजनों के साथ रह रही थी। मगर आरोपी उसे वहां से हर कीमत पर निकालना चाहता था। पूर्व में भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed