{"_id":"5755b6214f1c1bc03e9c51e7","slug":"in-suspicious-circumstances-of-her-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने पुलिस को हत्या कर शव को जलाने की सूचना दे दी, इस पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई, लेकिन तब तक शव जल चुका था। पुलिस ने युवती के पिता से पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी शिक्षक की पुत्री की रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिवारीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिए बगैर शव का थाना बरनाहल क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच किसी ने फोन पर पुलिस को हत्या कर शव जलाने की सूचना दी। थाना पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक शव जल चुका था। वहां सिर्फ राख मिली। पुलिस ने शव के अवशेषों को जब्त कर लिया और शिक्षक पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है। देर रात तक पिता की ओर से पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी। शिक्षक पूर्व उप ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं।
पुत्री ने खाया था जहर
युवती की मौत को लेकर लोगों में आनर किलिंग की चर्चा है। जबकि पिता ने बताया पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे फीरोजाबाद ले जाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते मेें ही मौत हो गई। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया। युवती खुद सैफई में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। सोमवार सुबह उसकी परीक्षा थी। रात में ही ऐसा क्या हुआ जो उसने जहर खाकर जान दे दी। हालांकि बताया जा रहा है कि मां और भाई के बयान पिता से कुछ अलग थे।
विज्ञापन
घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एएसपी, दिगंबर कुशवाह