फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In an effort to save the bike just fired

बाइक को बचाने के प्रयास में बस पलटी

Sun, 07 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
In an effort to save the bike just fired
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार शाम को बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई डग्गामार बस खड्ढ में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में सवार करीब 25 से अधिक सवारियां चोटिल हो गई। हादसे के बाद लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व में भी डग्गामार वाहनों से हादसे होते रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम को कुर्रा से मैनपुरी आ रही डग्गामार बस जैसे ही थाना एलाऊ क्षेत्र के भांवत पुल के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। बाइक को टक्कर मारते हुए डग्गामार पुल के समीप खड्ढ में पलट गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में बाइक सवार अजय गुप्ता निवासी भरतना गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस में सवार दयाराम निवासी गांव गडडा थाना भोगांव, कामता प्रसाद निवासी रसूलाबाद भोगांव समेत करीब 25 लोग चोटिल हो गए। पूर्व  में भी डग्गामार बसों से हादसे होते रहे हैं। 
विज्ञापन


बस डग्गामार है या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- शिष्यपाल सिंह, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed