फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested for opening fire; pistol recovered.

Meerut News: फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Sun, 11 Oct 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for opening fire; pistol recovered.
-पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में आठ अक्तूबर की रात घर के बाहर शाहबाज पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान की उजैर, शोएब और अल्फेज के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
आमिर गार्डन निवासी शाहबाज ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि की आरोपी उजैर ने कुछ दिन पूर्व एक युवती से अभद्रता की थी। शाहबाज व उसके साथी आरोपी की हरकतों का विरोध किया था। आरोपी ने दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी के चलते आठ अक्तूबर को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर खड़े पीड़ित व उसके साथी पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने आरोपी उजैर, शोएब व अल्फेज को चेकिंग के दौरान लिसाड़ी रोड से पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर अवैध पिस्टल भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी उजैर ने बताया कि उसने एक युवक से पिस्टल खरीदा था। पुलिस पिस्टल बेचने वाले की तलाश कर रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया की आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed