{"_id":"6acb86682b9073fd2d04eb22","slug":"major-action-by-dhamtari-police-14-cattle-bound-for-the-slaughterhouse-rescued-accused-arrested-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4821301-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कत्लखाने जा रहे 14 मवेशी आजाद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कत्लखाने जा रहे 14 मवेशी आजाद, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 11 Oct 2026 09:24 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
धमतरी जिले में पुलिस ने पशु क्रूरता और गौ-तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की है।बोराई थाना पुलिस ने ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मवेशी की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विस्तार
धमतरी जिले में पुलिस ने पशु क्रूरता और गौ-तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की है।जिले की बोराई थाना पुलिस ने ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण और पुलिस की घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मुख्य मार्ग के रास्ते भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से हांककर ओडिशा की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना बोराई पुलिस की टीम तुरंत एक्शन में आई और मोतिमडीह-लिखमा मार्ग पर नाकाबंदी कर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को मवेशियों के साथ दबोच लिया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान अमरचंद नेताम (उम्र 45 वर्ष), निवासी आमगांव के रूप में हुई। आरोपी ने कबूल किया कि वह इन मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए नवरंगपुर, ओडिशा स्थित एक कत्लखाने (बूचड़खाने) ले जा रहा था। जब पुलिस ने उससे मवेशियों के परिवहन, खरीदी या बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 14 मवेशी जब्त किए हैं, जिनमें 11 गाय, 2 बैल और 1 बछिया शामिल हैं। इन मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने सभी 14 मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद उनके सुरक्षित रख-रखाव और उचित देखभाल के लिए उन्हें पंडरीपानी स्थित गौशाला (गौसेवा समिति) को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी अमरचंद नेताम के खिलाफ थाना बोराई में अपराध क्रमांक 18/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस ने आम जनता से एक विशेष अपील भी की है। पुलिस का कहना है कि गौवंश की अवैध तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता एक गंभीर कानूनी अपराध है। अगर आपके आसपास भी ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस पशुओं के संरक्षण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।