{"_id":"6acbb1736dfc2b61bf022eec","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108836-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपराध संक्षेप-1% शीशा तोड़ बैग-चश्मा उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपराध संक्षेप-1% शीशा तोड़ बैग-चश्मा उड़ाया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक्सोटिका ड्रीम विले सोसाइटी के सामने सर्विस रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर लैपटॉप बैग और अन्य सामान उड़ा ले गए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गौड़ सिटी-2 निवासी आदेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की रात वह सोसाइटी के सामने बाजार से फल और सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी कार सर्विस रोड पर खड़ी की थी। खरीदारी कर लौटे तो कार का शीशा टूटा मिल। अज्ञात व्यक्ति ने शीशा तोड़कर कार में रखा लैपटॉप बैग, चार्जर, माउस और चश्मा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं कोतवाली निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बाइक की टक्कर से युवक के दोनों पैर टूटे
ग्रेटर नोएडा। साया साउथ के सामने सर्विस लाइन पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। पीड़ित की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद निवासी रोहित शर्मा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड की ड्रीम वैली फेस परियोजना में नौकरी करते हैं। 11 अगस्त की शाम वह अपनी बाइक से नौकरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह साया साउथ के सामने सर्विस लाइन पर रुके हुए थे। रोहित के मुताबिक तभी एक बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
महिला से चेन झपटी
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।गौड़ सिटी-2 के 12वें एवेन्यू निवासी साधना सिंह नेगी का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह मार्केट से सामान लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह 12वें एवेन्यू के गेट पर पहुंचीं, एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से चेन झपट ली और फरार हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।