फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   History-strong Singh arrested in Etawah

हिस्ट्रीशीटर मजबूत सिंह इटावा में गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
History-strong Singh arrested in Etawah
तारीख पर आए दो पक्षों में विवाद होने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया
थाना किशनी क्षेत्र के गांव बरिहा में एसओ को गोली मारने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर इटावा में गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य बदमाश भी पकड़े गए हैं। एसपी ने पुलिस की एक टीम इटावा रवाना की है। आरोपी मजबूत सिंह पर गुजरात में भी लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इटावा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम राहित के समीप चार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। चौबिया थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सतेंद्र उर्फ मजबूत सिंह निवासी गांव बरिहा थाना किशनी मैनपुरी, बबलू उर्फ जितेंद्र, सुंदर उर्फ आदेश सिंह निवासी गांव भूटा इटावा और शीपू निवासी कीरतपुर चौबिया इटावा को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए सुंदर, बबलू और सतेंद्र उर्फ मजबूत पर थाना चौबिया क्षेत्र नगला कढ़ोरी निवासी राजवीर की हत्या का मामला दर्ज था। वहीं किशनी थाने में गांव हाजीपुर निवासी कल्लू की हत्या में मजबूत सिंह को छोड़कर अन्य तीनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज है। चौबिया थाना पुलिस ने चारों बदमाशों के पास चोरी की दो बाइकें, चार तमंचा और 15 कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि हिस्ट्रीशीटर मजबूत पर थाना किशनी के अलावा गुजरात में लूट, चोरी और हत्या के मामले दर्ज हैं। गुजरात पुलिस और जनपद पुलिस को उसकी तलाश थी। तीन मई की रात गांव बरिहा में मजबूत सिंह की गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर उसने हमला कर दिया था। तत्कालीन चौकी इंचार्ज कुसमरा के हाथ में गोली लग गई थी।  एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मजबूत सिंह को मैनपुरी लाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed