{"_id":"61516a16e50d8f29977eee4f58be76bf","slug":"gudda-body-was-found-hanging-on-a-noose-vicious-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में फंदे पर लटका मिला शातिर गुड्डा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में फंदे पर लटका मिला शातिर गुड्डा का शव
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार सुबह जेल के शौचालय में बंदी इंद्रबाबू यादव उर्फ गुड्डा का फांसी पर लटका मिला। परिवारीजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पहले पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया, उसके बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे यहां से शव को जबरन उठाकर जेल पर पर ले गए और वहां पर नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ सिटी और पुलिस ने लाठियां भांजकर इन्हें खदेड़ा और शव को पुन: कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
इंद्रबाबू यादव उर्फ गुड्डा थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम बघौनी का रहने वाला था। उसे गत चार सितंबर 2013 को बरेली जेल से मैनपुरी जेल लाया गया था। जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे इंद्रबाबू यादव शौच के लिए गया था। वहीं पर उसने जेल परिसर में ही निर्माणधीन शौचालय के सरिया में अंगोछे डालकर फांसी लगा ली। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हंगामे के बाद जिला अस्पताल के डाक्टर जेजे राम, डाक्टर आरके मिश्रा और डाक्टर अशोक कुमार के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया और उसके बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया। इंद्रबाबू यादव उर्फ गुड्डा पर मैनपुरी के अलावा फीरोजाबाद, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, अलीगढ़, बदायूं में लूट, अपहरण और डकैती, लूट आदि धाराओं के करीब 13 मामले चल रहे हैं। एक मामले में किशनी थाने में अपहरण और लूट के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज है और ये मुकदमा ट्रायल पर है। इंद्रबाबू का बड़ा भाई रामवीर यादव भी शातिर अपराधी है। रामवीर जीआरपी में तैनात था लेकिन अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उस पर भी एक दर्जन मामले दर्ज है और वह भी इन दिनों वह बरेली जेल में निरुद्ध है।