फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ghiror business leaders killed during robberies

घिरोर में लूटपाट के दौरान व्यापारी नेता की हत्या

Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ghiror business leaders killed during robberies
जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के मोहल्ला डालगंज निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता (75) के  आवास पर शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोला। लूटपाट का विरोध करने पर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। बाद में नकदी, जेवरात और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में स्थानीय बाजार और गल्ला मंडी बंद रही। सीओ और थाना पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


 सीताराम गुप्ता 25 वर्षों से व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। लोगों को ब्याज पर रुपये भी देते थे। वह रोज सुबह जल्दी जाग जाते थे, लेकिन रविवार को वह सुबह सात बजे तक घर के बाहर नहीं आए। किराएदार ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव पड़ा हुआ था। उनके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान थे, गला भी घोंटा गया था। शव के पास एक पाइप भी पड़ा था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने उससे इन पर प्रहार किए होंगे। घर में सामान बिखरा पड़ा था। घटनास्थल की स्थिति से लग रहा है कि सीताराम ने बदमाशों का काफी देर तक मुकाबला भी किया। 
विज्ञापन

आर्थिक रूप से संपन्न सीताराम विधवा पुत्रवधू और पौत्र के साथ रहते थे। घटना के वक्त घर पर अकेले थे। उनकी पुत्रवधू बीमार हैं और वह अपने मायके कानपुर में रहकर इलाज करा रही हैं। चार दिन पहले पौत्र सिद्धार्थ उन्हें कानपुर ले गया था। सीओ कुरावली शमशेर सिंह का कहना है कि लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed