फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DCM driver and conductor of the robbers looted

लुटेरों ने डीसीएम के चालक और परिचालक को लूटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
DCM driver and conductor of the robbers looted
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम तीन बाइकों पर सवार आठ लुटेरों ने ओवर टेक कर डीसीएम चालक को रोक लिया। डीसीएम में मौजूद भाइयों को मारपीट करते हुए 16 हजार रुपये की नगदी, जंजीर और मोबाइल लूट लिया। लुटेरे ज्योंति रोड की ओर भाग गए। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम दलीपपुर निवासी असकरन अपने चचेरे भाई रमेश के साथ शनिवार को अपनी डीसीएम से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम छह बजे के लगभग जब डीसीएम कोतवाली क्षेत्र में नगरिया बाईपास रोड पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के समीप पहुंची तभी पीछे से तीन बाइकों पर आए आठ लुटेरों ने ओवरटेक कर डीसीएम रुकवा ली। जैसे ही उन्होंने डीसीएम रोकी लुटेरों ने तमंचा दिखाते हुए दोनों की मारपीट शुरू कर दी। असकरन के पास से 16 हजार रुपये और रमेश से दो तोले की सोने की जंजीर तथा मोबाइल लूट लिया। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की लोगों से जानकारी जुटाई। लुटेरे पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
विज्ञापन

फोटो:-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed