{"_id":"58cf7c527f150a0ae9bcd81d4ec3b688","slug":"dcm-driver-and-conductor-of-the-robbers-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने डीसीएम के चालक और परिचालक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने डीसीएम के चालक और परिचालक को लूटा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम तीन बाइकों पर सवार आठ लुटेरों ने ओवर टेक कर डीसीएम चालक को रोक लिया। डीसीएम में मौजूद भाइयों को मारपीट करते हुए 16 हजार रुपये की नगदी, जंजीर और मोबाइल लूट लिया। लुटेरे ज्योंति रोड की ओर भाग गए। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई।
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम दलीपपुर निवासी असकरन अपने चचेरे भाई रमेश के साथ शनिवार को अपनी डीसीएम से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम छह बजे के लगभग जब डीसीएम कोतवाली क्षेत्र में नगरिया बाईपास रोड पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के समीप पहुंची तभी पीछे से तीन बाइकों पर आए आठ लुटेरों ने ओवरटेक कर डीसीएम रुकवा ली। जैसे ही उन्होंने डीसीएम रोकी लुटेरों ने तमंचा दिखाते हुए दोनों की मारपीट शुरू कर दी। असकरन के पास से 16 हजार रुपये और रमेश से दो तोले की सोने की जंजीर तथा मोबाइल लूट लिया। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की लोगों से जानकारी जुटाई। लुटेरे पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
फोटो:-