{"_id":"579b54264f1c1ba61521e143","slug":"couple-accused-sent-to-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दंपति को भेजा जिला कारागार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी दंपति को भेजा जिला कारागार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को शुक्रवार को पत्नी सहित जिला कारागार भेज दिया। जेल में आने के बाद उसके चेहरे पर पछतावे के भाव नहीं थे। लेकिन पत्नी के चेहरे पर जवान बेटियों की चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थीं।
दोहरे हत्याकांड की घटना के बाद मृतक के भाई ने एससीएसटी और हत्या की धाराआें में आरोपी अशोक और उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम पति पत्नी को जेल भेजा गया। जेल पहुंचने के बाद अशोक के चेहरे पर पछतावे का भाव नजर नहीं आया। जबकि पत्नी रजनी के चेहरे पर दो जवान बेटियों की चिंता साफ नजर आ रही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी के बच्चों को उनके रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। जेल अधीक्षक बीके सिंह ने बताया कि अभी तीन चार दिनों तक आरोपी मिलाई कक्ष में रहेंगे वहां मेडिकल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें अन्य कैदियों के साथ बैरक में भेजा जाएगा। शुक्रवार दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया वहां आरोपी ने बताया कि करीब छह माह से रुपये उधार थे। मांगने पर मृतक गंदी गंदी गालियां देता था। उसने कई बार उसे डराया धमकाया लेकिन जब हद पार हो गई तो उसने गुस्से में आकर दलित दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जिला कारागार भेज दिया गया।