फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   choree kee ghatana se gussa, do baar lagaaya jaam

चोरी की घटना से गुस्सा, दो बार लगाया जाम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
choree kee ghatana se gussa, do baar lagaaya jaam
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में ब्रह्मदेव मंदिर के नजदीक तीन दुकानों और मंदिर से बुधवार रात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। यही नहीं टोकने पर एक दुकानदार पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। सुबह जब जानकारी हुई तो गुस्साए ग्रामीणों और दुकानदारों ने मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी एसओ से दुकानदारों की नोकझोंक हुई। बाद में सीओ सिटी के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोल दिया। इस दौरान प्रभारी एसओ के अभद्रता करने पर लोगों ने फिर से जाम लगा दिया। पुन: अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मदेव मंदिर के पास बनी तीन दुकानों और मंदिर के दानपात्र से बुधवार रात चोरों ने लाखों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। एक दुकान के बाहर सो रहे एक दुकानदार के जागने पर चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गया। गुरुवार सुबह चोरी की लोगों को जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। लोगों ने ब्रह्मदेव मंदिर के पास सुबह 11.00 बजे जाम लगा दिया। इस दौरान लोग दन्नाहार थाने के प्रभारी एसओ पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों और दुकानदारों ने करीब दो घंटे तक मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग बंद रखा। इसके चलते यात्री परेशान रहे। वहीं निकल रहीं सेना की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार कमलेश ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह लघुशंका करने उठा तो देखा चोर एक दुकान का ताला तोड़ रहे हैं। उसने टोका तो चोरों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। रात को ही पुलिस को घटना की जानकार दी तो पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। वहीं, स्थानीय निवासी सोम यादव ने बताया कि प्रभारी एसओ ने कुछ दिनों पूर्व दो चोरों को पकड़ा था। उन्हें बाद में छोड़ दिया। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी गुस्साए दुकानदारों ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। बाद में पहुंचे सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने घटना की स्वयं जांच करने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने जाम खोला। लोगों का आरोप है कि इसी दौरान प्रभारी एसओ ने लोगों से अभद्रता कर दी। इस पर गुस्साए लोगों ने फिर से जाम लगा दिया। इसकी जानकारी सीओ सिटी को हुई तो उन्होंने फोन पर ही लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोपहर एक बजे जाम खुलवा दिया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दुकानों को बनाया निशाना
चोर रात 12 बजे के करीब किराना की दुकान करने वाले धर्मेंद्र चौहान की दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख से ज्यादा की नकदी और माल ले गए। वहीं नीतेश मेडिकल की दुकान से 25 हजार की नकदी और माल चोरी कर लिया। नजदीक ही टायर पंचर का खोखा तोड़कर चोर करीब 10 हजार रुपये का माल ले गए। ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी दामोदर दास ने बताया कि मंदिर में रखे दानपात्र से करीब 10 हजार की नकदी भी चोर ले गए। लोगों के अनुसार क्षेत्र में चोरी की यह पांचवीं वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed