{"_id":"570d36824f1c1bdd0c4a6ab8","slug":"baik-savaar-badamaashon-ne-dampati-ko-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
लूटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति से नकदी और आभूषण लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए काबिंग की लेकिन पता नहीं चला।
फीरोजाबाद के महादेवनगर निवासी हरिओम बाथम सुबह अपनी पत्नी शशि के साथ बाइक से फर्रुखाबाद स्थित बाबा नीमकरोरी के दर्शन के लिए गए थे। दोपहर करीब एक बजे जब हरिओम पत्नी के साथ वापस फीरोजाबाद लौट रहे थे। तभी छाछा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने दंपति को तमंचा दिखाकर नकदी और आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलाह लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की।