फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A notice of dispute on the police attack

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

Sun, 03 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 03 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
A notice of dispute on the police attack
हमले के बाद दुकान के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमरउजाला
गांव भगवंतपुर में शनिवार रात 10 बजे जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर झगड़ा कर रहे दो पक्षों के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस कर्मी मौके से भाग आए। इसके बाद दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


गांव भगवंतपुर निवासी सुखवेंद्र सिंह का ग्राम समाज की भूमि का आठ विसे का पट्टा है। इस पर गांव निवासी कल्याण सिंह से विवाद चल रहा है। शनिवार को उक्त भूमि पर कल्याण पक्ष का कामता प्रसाद मिट्टी डलवा रहा था। इसकी सूचना सुखवेंद्र ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्षों में लड़ाई होने लगी। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। लोगों ने पुलिस की जीप पर भी पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिस पर पुलिस मौके से लौट गई। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में करीब 16 राउंड फायरिंग हुई। गांव में अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में सुखवेंद्र सिंह और पुत्र मंजेश सिंह घायल हो गया, दूसरे पक्ष से सर्वेंद्र घायल हुआ है। रविवार को दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस हमले की बात से इंकार कर रही है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी।
विज्ञापन


एसओ औंछा का कहना है कि पुलिस झगडे़ की सूचना पर मौके पर गई थी। दोनाें पक्षों को बातचीत के बाद शांत कराया। पुलिस पर पत्थरबाजी नहीं हुई है। पुलिस के वहां से चले आने के बाद फायरिंग की सूचना मिली है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed