{"_id":"57ff8b744f1c1b4b2c28de60","slug":"a-medium-in-the-juvenile-s-body-was-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझाौला में किशोर का शव पेड़ पर लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझाौला में किशोर का शव पेड़ पर लटकता मिला
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
body
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह गांव मझौला में एक किशोर का शव पेड़ पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवारीजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर शाम छह बजे तक पुलिस और परिवारीजनों में तकरार चलती रही। उच्चाधिकारियों के दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के गांव मझौला निवासी धर्मवीर सिंह का पुत्र अमन (15) बुधवार रात को खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह करीब छह बजे जब पिता की आंख खुली तो वह अपने बिस्तर पर नहीं था। अनहोनी की आशंका के चलते उसकी तलाश शुरू कर दी गई। परिवारीजन तलाश करते हुए जब गांव स्थित बंबा के समीप पहुंचे तो वहां अमन का शव कंज के पेड़ से लटका मिला।
मृतक के पिता ने बताया कि वहां मौजूद चार लोग उन्हें देखकर भाग गए। उन्होंने गांव निवासी गौरव और उदयवीर को पहचान लिया। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। परिवारीजनों का आरोप था कि गांव निवासी आरोपियों ने पुत्र की अगवा कर हत्या कर दी है। वहीं पुलिस लगातार इस मामले को आत्महत्या की घटना बता रही थी। मामले में एसपी देवरंजन वर्मा के दखल के बाद पुलिस ने गांव मझौला निवासी गौरव, उदयवीर, ऊषादेवी, गुंजन, गरिमा और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा
बेवर। गुरुवार को गांव मझोला में किशोर की लाश मिलने के बाद पुलिस और परिवारीजनों के बीच शाम तक तकरार चलती रही। इस दौरान शव के साथ अस्पताल में मौजूद परिवारीजन लगातार हंगामा करते रहे। देर शाम मुकदमा दर्ज होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दोनों पक्षों में चल रही है रंजिश
बेवर। मृतक परिवार और आरोपी परिवारीजनों के बीच रंजिश चल रही है। करीब पांच माह पूर्व आरोपी बनाई गई युवतियों और महिलाओं ने मृतक के परिवारीजनों पर घर में घुसकर मारपीट और तेजाब फेंकने का मामला दर्ज कराया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है।