{"_id":"6940586afc85967bb504d5f4","slug":"composite-grants-are-received-every-year-yet-school-records-are-becoming-junk-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-150561-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हर साल आती है कंपोजिट ग्रांट फिर भी स्कूल का रिकॉर्ड हो रहा कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हर साल आती है कंपोजिट ग्रांट फिर भी स्कूल का रिकॉर्ड हो रहा कबाड़
Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में विद्यालय और विद्यालय के रिकाॅर्ड को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की ग्रांट भेजी जाती है।
इसके बाद भी विद्यालयों का रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक विद्यालय के कबाड़ में विद्यालय के जरूरी रजिस्टर पड़े हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेवर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला पेंठ का बताया जा रहा है। इसमें एक कमरे में कबाड़ में विद्यालय का शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, मासिक बैठक रजिस्टर, शिक्षा मित्र उपस्थिति रजिस्टर व अन्य रिकॉर्ड पड़ा हुआ है। इस रिकॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
लोगों का कहना है कि जब रिकॉर्ड के रखरखाव के लिए हर साल धनराशि प्राप्त होती है तो आखिर रिकॉर्ड सुरक्षित क्यों नहीं रखा जाता।
इसके साथ ही विभागीय अधिकारी अपने निरीक्षण में इस स्थिति पर ध्यान क्यों नहीं देते।