फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cleaning of drains in one week: DM

एक सप्ताह में हो नालों की सफाई: डीएम

Sat, 23 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 23 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains in one week: DM
एक सप्ताह में हो नालों की सफाई: डीएम - फोटो : अमर उजाला
नालों और सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों, हथठेला वालों के खिलाफ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी करें। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो और नो एंट्री में वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी लोकेश एम ने शहर के व्यस्तम चौराहों, तिराहों, मुख्य बाजारों के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। डीएम को नाले कूड़े से भरे मिले। लोगों ने सामान दुकानों के बाहर रख दिया,जिस कारण जाम के हालत बन गए। यही स्थिति तांगा स्टैंड, बड़ा चौराहा, गोपीनाथ अड्डा पर भी मिली। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। मुख्य चौराहों पर हथठेले खड़े मिले, निर्माणाधीन सड़कों की सामग्री भी सड़क के बीच में पड़ी थी। इस कारण आवागमन बाधित हो गया। उन्होंने इटावा-कुरावली फोर लेन के मध्य बाईपास पर निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। जाम से निजात दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के चालान करने को कहा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तत्काल सभी खंभों, सार्वजनिक स्थानों  पर अनाधिकृत रूप से लगे पोस्टर ,बैनर, होर्डिंग्स हटवाएं। सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में नाले की सफाई कराई जाए। नाले की सफाई न हुई या दुकानदारों ने कूड़ा नाले में डाला और उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गजेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिष्य पाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed