{"_id":"57d056694f1c1b6474317b6e","slug":"chaos-caused-by-accidents-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों से मचा कोहराम, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों से मचा कोहराम, पांच की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्धा सहित पांच लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। थाना भोगांव क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
वहीं कस्बा कुसमरा में प्राइवेट बस ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। थाना घिरोर क्षेत्र में स्कूली बस की टक्कर से घायल हुईं दो छात्राओं को ट्रामा सेंटर फीरोजाबाद रेफर किया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने घिरोर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
हादसा- 1
ट्रक ने बाइक सवार रौंदा, मौत
मैनपुरी। एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम लहगई निवासी मुनेश (40) पुत्र भोजराज सिंह कोतवाली क्षेत्र की विवेक विहार कालोनी में रह रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव से छाछा रिश्तेदार के यहां आ रहे थे।
विज्ञापन
बाइक जब जीटी रोड स्थित अमन बीत भंडार के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सपा नेता सूरज सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
हादसा-2
प्राइवेट बस ने वृद्धा को कुचला, मौत
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव ढकरोई के समीप कुम्हौल मंदिर में लगा मेला देखने आ रहे मां-बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। कन्नौज के थाना छिबरामऊ के ग्राम विरायमपुर निवासी श्याम सिंह प्रजापति (40) मां अनारकली (65) को बाइक पर कस्बा स्थित शेगनाथ मंदिर पर आयोजित मेला में लेकर आ रहे थे। सुबह करीब आठ बजे गांव ढकराई के पास कुसमरा की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रही प्राइवेट बस को पकड़ लिया है। चालक हेलमेट नहीं पहने था।
हादसा-3
स्कूल बस ने दो छात्राओं को रौंदा, ट्रामा सेंटर रेफर
घिरोर। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला कन्हई निवासी बहनें दीपिका (15) कक्षा 10वीं और अंजली (12) कक्षा नौवीं जौहरी नगर इंटर कालेज की छात्राएं हैं। बुधवार सुबह दोनों स्कूल जा रही थीं, तभी गांव से बाहर निकलने के बाद कुरावली की ओर से आ रही स्कूली बस संख्या ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही जाम को खुलवाया। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने फीरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर किया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोबारा जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली शमशेर सिंह मौके पर पहुंच गए। कई थानों का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। ग्रामीणों को समझाने के साथ ही सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला।
हादसा-4
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
औंछा। थाना औंछा क्षेत्र में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कस्बा निवासी देवेंद्र सिंह (22) बुधवार को आगरा किसी काम से गया था। शाम करीब 6:30 बजे वापस लौटते समय घिरोर कुरावली मार्ग पर पड़रिया चौराहा के समीप अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। वहां मौजूद ग्रामीण घायल को अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा-5
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत
अजीतगंज (ब्यूरो)। बुधवार देर शाम कुसमरा से नेजा चढ़ाकर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर मोड़ के समीप पलट गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्राली को सीधा कराने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव चौहानपुर से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर नेजा चढ़ाने के लिए कुसमरा क्षेत्र के गांव कुम्हौल में गए थे। वहां ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तीस से अधिक पुरुष, महिलाएं बच्चों सहित ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर चालक गांव लौट रहा था। तभी थाना एलाऊ क्षेत्र में थाने के समीप तारापुर मोड़ पर करीब 7:40 बजे ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्राली में बैठे लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्राली को सीधा कराने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने विश्वनाथ और राहुल निवासी चौहानपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं 15 अन्य घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। तीन घायलों को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल रेफर किया है। वहीं अन्य घायलों में विक्रम, अरविंद, हरिश्चंद्र, सिकंदर, शंभू दयाल, जगमोहन, सावित्री देवी, हाकिम सिंह, रविंद्र आदि शामिल हैं।