फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Celebrated the anniversary of the Republic of masses

जन-जन ने मनाई गणतंत्र की वर्षगांठ

Fri, 27 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the anniversary of the Republic of masses
जन-जन ने मनाई गणतंत्र की वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
शहर में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने झंडारोहण कर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विद्यालयों में खेलकूद, निबंध, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा झंडारोहण किया गया। सेंट मेरी स्कूल में प्रबंधक दीपक दास और प्रधानाध्यापिका मनोरमा दास ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक डाक्टर राममोहन ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर डा. कुसुम मोहन, डा. ओमेश जादौन, राधारमण तिवारी, शशांक दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में प्रबंधक अशोक यादव ने, डाक्टर किरन सौजिया एकेडमी में डा. किरन सौजिया ने झंडारोहण किया। रश्मि दुबे, गीता चौहान, लवी श्रीवास्तव, रेखा राउत, प्रदीप यादव, अक्षय दुबे, शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या अनीता तालवाड़ ने, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सुमन यादव ने, सनातन धर्म इंटर कालेज हसनपुर में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने, डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रशांत चतुर्वेदी ने, श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डाक्टर एके राठौन ने, तपस्थली आवासीय स्कूल में वीके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बचपन प्ले स्कूल में प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लॉर्ड कृष्णा स्कूल में मुख्य अतिथि डा. सुमंत गुप्ता ध्वजारोहण किया। चेयरमैन डा. राकेश गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे। अमन इंटरनेशनल स्कूल मुख्य अतिथि राजीव कमल मिश्रा ने झंडारोहण किया। आरसी इंटर कालेज में प्रधानाचार्या कुसुम चौहान ने ध्वजारोहण किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉप 10 छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान वाद-विवाद, पोस्टर, भाषण एवं गायन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूदिया इस्लामियां इंटर कालेज में प्रबंधक हाजी अब्दुल रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने, फैजान इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम ने झंडारोहण किया। वहीं एसजेडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डा. एनपी सिंह ने, सरदार मोहन सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अरविंद सिंह लाठ ने, सुशीला देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय में संरक्षक गिरीश चंद्र सक्सेना ने, एसआरवी इंटर कालेज कुचेला में प्रधानाचार्य रुकेंद्र सिंह यादव ने, कच्चा आढ़ती जूनियर हाईस्कूल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह ने, जेकएनजिल स्कूल में प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने, एसबीआरएल स्कूल में प्रबंधक डा. सतीश चंद्र गुप्ता ने, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या अस्मिता दीक्षित ने, गोविंद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने, एके एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक अखिलेश वर्मा ने, सीआरबी मेमोरियल स्कूल में अध्यक्ष नरेश वत्रा ने, जयमां इंस्टीट्यूट में ओपी सिंह भदौरिया ने, आरसी महिला डिग्री कालेज में प्राचार्या डा. शैफाली यादव ने, सेंट सोल्जर्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मदर्स ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक विजेंद्र सिंह चौहान ने, राजकीय हाईस्कूल परौंखा में प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने ध्वजारोहण किया। रामबेटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मैनेजर मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने ध्वजारोहण किया। शालिनी कुलश्रेष्ठ, रत्नेश, रश्मि आदि मौजूद रहे। मिनरवा स्टार कोचिंग इंस्टीट्यूट में मुख्य अतिथि आवी तिवारी ने और एसी स्टार संस्थान में नीलेश यादव ने ध्वजारोहण किया। अरुण चौहान, भानू, अभय आदि मौजूद रहे। संचालन सचिन सिंह और देव ने किया। मैनपुरी बार एसोसिएशन में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम में शाखा प्रबंधक अनुज कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed