{"_id":"55d1fe171f0d9b86252d99519289a5a0","slug":"cdo-office-flanked-by-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया सीडीओ कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया सीडीओ कार्यालय का घेराव
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ कार्यालय पहुंच बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते सभी अधिकारी वहां पहुंच गए। इस दौरान शिक्षामित्रों और अधिकारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। एडीएम और बीएसए के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
बीएसए कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों के साथ विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है। जबकि शासनादेश के अनुसार 30 अप्रैल तक नियुक्ति पत्र मिलने थे, लेकिन नहीं मिले। 27 अप्रैल को शिक्षामित्रों ने जब बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तो बीएसए ने उन्हें सात मई तक नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया। उसके बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिए। इसके बाद शिक्षामित्र सीडीओ कार्यालय पहुंच गए। यहां बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की। गेट बंद कर सीडीओ कार्यालय का भी घेराव कर लिया। इस दौरान डीएम, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम सदर, बीएसए, एसपी, कोतवाल आदि आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शिक्षामित्र और अधिकारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। एडीएम डाक्टर चंद्रभूषण और बीएसए प्रदीप कुमार ने शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया 14 मई तक हर हाल में नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। एडीएम ने कहा कि वह स्वयं खड़े होकर शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिलवाएंगे। इस पर बमुश्किल शिक्षामित्र माने और धरना प्रदर्शन समाप्त किया। शिक्षामित्रों ने कहा कि यदि 14 मई तक नियुक्ति पत्र न मिले तो वह विशाल आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष विनीत प्रताप, महामंत्री सनत पांडेय, जिला संगठन मंत्री अनुराग मिश्र, जिला संगठन मंत्री अवनीश यादव, संध्या चौहान, नरेंद्र पांडेय, सुरजन यादव, अंकित यादव आदि मौजूद थे।