फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Caught liquor factory in the closed lock of former legislator

पूर्व विधायक के बंद टाकीज में पकड़ी शराब फैक्ट्री

Thu, 06 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 06 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Caught liquor factory in the closed lock of former legislator
पूर्व विधायक के बंद टाकीज में पकड़ी शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व विधायक के बंद सिनेमा हाल में शराब का जखीरा बरामद हुआ है। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर पूर्व विधायक समेत छह साथी वहां से भाग गए। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बंद सिनेमाहाल में शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने वहां से शराब का जखीरा बरामद करने के साथ ही चार बाइक, दो कार, एक पिकअप और ट्रैक्टर भी बरामद किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बुधवार रात करीब 10:30 बजे बेवर चौराहा स्थित भाजपा के पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान के बंद सिनेमा हाल पर दबिश दी। पुलिस ने जब सिनेमा हाल के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां शराब बनाने के उपकरण रखे थे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद पूर्व विधायक शिवराज सिंह, उनका पुत्र सुनील चौहान, राजू, लालन निवासी काजीटोली बेवर, प्रवेंद्र निवासी सरैया, राहुल निवासी किशनपुर गढ़िया भाग गए। पुलिस ने भागते समय एक आरोपी अनूप निवासी किशनपुर गढ़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां फाइटर ब्रांड देशी शराब के भरे हुए पांच हजार क्वार्टर, हजारों खाली बोतलें, पैकिंग मशीन, केमिकल से भरी दस लीटर कट्टी और होलोग्राम और रेपर बरामद किए। पकडे़ गए आरोपी ने बताया कि शराब पूर्व विधायक बनवाते थे। शराब की बिक्री जिले में की जाती थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष पांडेय ने बताया कि एसपी सुनील कुमार सक्सेना के निर्देशन में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही भागे हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके से चार बाइक, दो कार, एक पिकअप और ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीटीआई का रहा है आपराधिक इतिहास
क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पीटीआई के नाम से मशहूर शिवराज सिंह यादव पर लूट, हत्या के भी मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पूर्व मुस्लिम बस्ती में जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर भी थाने में एकजुट हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी। उक्त मामले में डीएम चंद्रपाल सिंह से शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed