{"_id":"65073b2927b4bf056705b0b5","slug":"case-registered-against-former-sadar-mla-for-not-paying-salary-after-getting-work-done-in-mainpuri-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी : कर्मचारी का आरोप- पांच साल तक काम कराने के बाद वेतन नहीं दे रहे पूर्व सदर विधायक, तहरीर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी : कर्मचारी का आरोप- पांच साल तक काम कराने के बाद वेतन नहीं दे रहे पूर्व सदर विधायक, तहरीर पर मुकदमा
Mon, 18 Sep 2023 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:34 AM IST
सार
उसने रुपए मांगने पर पूर्व विधायक द्वारा जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही। उसने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पूर्व सदर विधायक के कर्मचारी ने पांच सालों तक काम कराने के बाद तनख्वाह न देने की बात कही है। उसने रुपए मांगने पर पूर्व विधायक द्वारा जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही। उसने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के मधाऊ गांव का है। गांव निवासी हिम्मत सिंह रविवार की शाम थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि वह पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव के यहां पांच वर्षों से काम कर रहा है। उसकी तनख्वाह करीब एक लाख रुपए हो गई है। मांगने पर वह पैसे नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें
विज्ञापन
बताया कि शनिवार को तनख्वाह मांगी तो वह फटकारने लगे। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर पूर्व सदर विधायक धमकी देने लगे। कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सदर विधायक के खिलाफ धमकी देने और अमानत में ख्यानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।