फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case of embezzlement worth lakhs has come to light in Mainpuri Head Post Office

UP: डाकघर में लाखों का गबन, क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता का नाम हटाकर अपना दर्ज किया; उड़ा दिए 18 लाख

Wed, 18 Oct 2023 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

मैनपुरी में प्रधान में लाखों के गबन का मामला सामने आया है। यहां क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता का नाम हटाकर अपना नाम दर्ज कर दिया। इसके बाद उसके खाते से 18 लाख उड़ा दिए। 

विज्ञापन
case of embezzlement worth lakhs has come to light in Mainpuri Head Post Office
UP: डाकघर में लाखों का गबन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रधान डाकघर में रोजाना धोखाधड़ी के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा गांव निवासी एक उपभोक्ता दंपती का तो डाक विभाग के कर्मी ने खाता से नाम ही गायब कर दिया। उसकी जगह अपना नाम दर्ज कर लिया। खाते में जमा करीब 17.85 लाख रुपये की धनराशि भी गायब कर दी गई। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद पीड़ित रामसरन राजपूत ने एसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


रामसरन राजपूत ने बताया कि उनका व पत्नी वीरा राजपूत के नाम प्रधान डाकघर में संयुक्त खाता वर्ष 2007 से चला आ रहा है। खाते में 28 जुलाई 2023 को अंतिम बार 6.10 लाख रुपये जमा किए थे। उनके खाते में कुल धनराशि 17.85 लाख रुपये हो गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, जमकर चले लात-घूंसे; हाईवे पर हंगामा से लगा लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसकी एंट्री उनकी पासबुक में हस्तलेख और कंप्यूटरीकृत रूप से दर्ज की गई थी। कुछ दिन पहले जब रुपये की आवश्यकता हुई तो वह प्रधान डाकघर में रुपये निकालने के लिए पहुंचे। अपनी पासबुक काउंटर पर लिपिक को दी।


लिपिक ने खाता संख्या के आधार पर कंप्यूटर में पासबुक खोली तो बताया कि इसमें खाता धारक के रूप में आपका नाम नहीं है। किसी जीवन कुमार सिंह का नाम दर्ज है। इसमें 94524 शेष बचा हुआ है। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पोस्ट मास्टर से बात की तो कहा कि आप कानूनी कार्रवाई मत करना। हम आपका पूरा रुपया जल्द से जल्द वापस लौटा देंगे। 

यह भी पढ़ेंः- Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध, पाउच में पैक करने के बाद ही मिल रही एंट्री

इसके बाद कोतवाली में भी शिकायत दी। लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से कहा कि संबंधित कर्मी व अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ बेईमानी कर धन हड़प लिया है। उसके खाते से उसकी जमा पूंजी निकाल ली गई है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed