Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ACP Foundation won the match by defeating Royal Club.

Mainpuri News: रॉयल क्लब को हराकर एसीपी फाउंडेशन ने जीता मैच

Sat, 31 Oct 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 31 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ACP Foundation won the match by defeating Royal Club.
फोटो 2 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा और सचिव बीडी शुक्ला। संवाद
मैनपुरी। क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को कौशलेंद्र भदौरिया एवं असलम खान स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन मैच में एसीपी पेस फाउंडेशन बेवर की टीम ने रॉयल क्रिकेट क्लब ए को सात विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। एसीपी फाउंडेशन बेवर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल क्लब ए की टीम 66 रन बना सकी। एसीपी फाउंडेशन ने 6.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 67 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिखर ने नाबाद 42 और अभय ने पांच रन बनाए। रॉयल क्लब के हर्षित और अक्षय ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा और सचिव बीडी शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैन ऑफ द मैच एसीपी बेवर के खिलाड़ी शिखर को पंकज राठौर ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और शशांक मिश्रा ने तथा स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed