फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mobile use banned in Banke Bihari temple in Vrindavan

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध, पाउच में पैक करने के बाद ही मिल रही एंट्री

Wed, 18 Oct 2023 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 03:27 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मोबाइल को पाउच में पैक करने के बाद ही एंट्री मिलेगी। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है।  

विज्ञापन
Mobile use banned in Banke Bihari temple in Vrindavan
Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के मोबाइल प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर में बुधवार की सुबह गेट संख्या तीन पर प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल प्रशासन द्वारा तैनात कर्मचारियों ने पैक कर दिए। मोबाइल को विशेष पाउच में लॉक करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के पैक मोबाइल मंदिर से निकलते समय गेट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन से खोले गए। इससे दर्शन के दौरान श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग न कर सके। यह ट्रायल सुबह गेट संख्या तीन पर हुआ। ट्रायल के बाद यह व्यवस्था मंदिर के  दूसरे गेट पर जल्द लागू की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महोत्सव का आगाज: आसमान से ताज का दीदार, मुंबई का वड़ा पाव; देश के अलग-अलग प्रसिद्ध सामानों व व्यंजन का लुफ्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से व्यवस्था लागू की गई है। पैक मोबाइल के पाउच इस तरह के हैं कि श्रद्धालु इसे खुद खोल नहीं सकते। इसके लिए सॉफ्टवेयर बनाया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर ही यह विशेष पैक खोला जा रहा है। यह ट्रायल एक एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed