फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case filed against devar for molesting his sister-in-law in Mainpuri

UP: रात को कमरे में अकेले थी भाभी, दबे पांव पहुंचा देवर; करने लगा ऐसी हरकत... सुनकर लोग हो गए शर्मसार

Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

रात को कमरे में भाभी को अकेला देखकर देवर पहुंच गया। वह गंदी हरकतें करने लगा। चीखने पर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। 

विज्ञापन
case filed against devar for molesting his sister-in-law in Mainpuri
crime a - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देवर ने भाभी से छेड़खानी कर दी। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता की शिकायत पर सीओ सिटी ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। पीड़िता मूल रूप से फर्रुखाबाद के नबाबगंज थाना क्षत्र की रहने वाली है।

विज्ञापन


पीड़िता की शादी पांच जुलाई 2018 को शहर कोतवाली क्षेत्र के शृंगार नगर मोहल्ले में हुई है। उसने बताया कि ससुराल के लोग शादी के बाद से उसको परेशान कर रहे हैं। पति, सास, ससुर, ननद और देवर मारते पीटते हैं। उसका देवर बुरी निगाह रखता है। शिकायत करने पर पति भी अपने भाई का साथ देता है। 
विज्ञापन


बताया कि आठ जून की रात वह अपने कमरे में थी। तभी देवर उसके कमरे में आ गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गए।  लोगों को आता देख वह भाग गया। ससुराल के लोगों ने उसको पीटा और गालियां दीं। जान से मारने की धमकी देकर रात में ही घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता अपने पिता के साथ रविवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर बदलने पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। उसने तहरीर से देवर का नाम निकालने से मना किया तो उसको कोतवाली से अपमानित करके भगा दिया गया। 


पीड़िता ने सीओ सिटी कार्यालय पहुंचकर सीओ सिटी से शिकायत की। सीओ सिटी ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed