{"_id":"576ec02b4f1c1b625fb481fc","slug":"bus-collision-buffalo-died-the-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से भैंस मरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से भैंस मरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से भैंस मरी, ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात बस की टक्कर से एक भैंस के मरने से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। करीब एक घंटा तक चले इस जाम में वाहन फंसे रहे।
गांव चीतई निवासी राजकुमार कठेरिया की एक भैंस और पड़िया शुक्रवार रात घर के बाहर बंधी थी। तभी बरात को लेकर जा रही बस ने भैंस और पड़िया को रौंद दिया। भैंस मौके पर ही मर गई। पड़िया अधमरी हो गई। पीड़ित गरीब है। उसका साथ देते हुए घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। ब्रेकर की मांग करते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलते ही सीओ कुरावली, एसडीएम और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया।